बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी विदाई की इमोशनल तस्वीरें शेयर की हैं। विदाई की फोटो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा मां आपकी याद आ रही हैं जल्द मिलते हैं। एक्ट्रेस के इमोशनल पोस्ट पर जहीर इकबाल ने रिएक्शन दिया है।
जहीर ने सोनाक्षी और पूनम सिन्हा के इमोशनल बॉन्ड पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है। जहीर अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।
सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस शादी से खुश नहीं है। लव बहन की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। लव ने बहन के ससुर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
लव ने सोनाक्षी के ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरा इन लोगों से कोई संबंध नहीं है। बाद में लव ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।
जहीर सोनाक्षी के माता-पिता के भी बहुत क्लोज है। जहीर अपने साले लव सिन्हा की नाराजगी को दूर करने में कामयाब होंगे।
लव और सोनाक्षी के बीच हुए विवाद पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था हर शादी में ऐसा होता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हम बतौर परिवार हमेशा साथ रहेंगे।
सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को पिछले 7 साल से डेट कर रहे थे। कपल शादी के बाद के पलों को खुलकर एन्जॉय कर रहा है।
सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से 23 जून को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की थी। एक्ट्रेस की शादी में उनके माता-पिता शामिल हुए थे।